देवबंद : दारुल उलूम में स्मार्टफोन रखने पर पूर्ण प्रतिबंध, पकड़े जाने पर छात्रों का संस्थान से निष्कासन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद स्थित विख्यात इस्लामी शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन न रखने की कड़ी हिदायत देते हुए पकड़े जाने पर निष्कासन की चेतावनी दी। 

दारुल उलूम में स्मार्टफोन रखने पर पूर्ण प्रतिबंध

दारूल उलूम के छात्रावास प्रभारी मुफ्ती अशरफ अब्बास ने बताया कि बकरीद की छुट्टियों के बाद दारूल उलूम में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों से छुट्टियों पर जाने से पूर्व कहा गया था कि वे संस्थान की हिदायत को ध्यान मे रखते हुए लौटते वक्त अपने साथ स्मार्टफोन न लायें। 

केवल कीपैड वाले मोबाइल इस्तेमाल कर सकेंगे छात्र

अब्बास ने बताया कि विद्यार्थियों से कहा गया था कि अगर उन्हें अपने परिवार से सम्पर्क करना है तो उसके लिये कीपैड वाला मोबाइल फोन इस्तेमाल करें और उसको अपने पास ही रखे। उन्होंने बताया कि अब अगर किसी छात्र के पास स्मार्टफोन पाया गया तो उसका प्रवेश निरस्त करते हुए उसे संस्थान से निष्कासित कर दिया जाएगा। 

प्रबंधन ने जारी की नई गाइडलाइन

अब्बास ने विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों का पालन करने और शैक्षणिक जिम्मेदारियों के अच्छे तरीके से निर्वहन का आह्वान किया। छात्रावास प्रभारी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिये इस तरह की हिदायत पिछले कई वर्षों से जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मल्टीमीडिया मोबाइल फोन से जहां समय की बर्बादी होती है, वहीं पढ़ाई से छात्र का ध्यान भी भटकता है। 

ये भी पढ़ें  : 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का हाई वोल्टेज ड्रामा, कन्नौज प्रशासन की स्कूल में ठहरने की इजाजत नहीं मिलने पर सड़क बिताई पूरी रात  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म