राज्यसभा चुनाव : MP से तरुण चुघ, राजस्थान से अलका गुर्जर, BJP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अरुण सिंह ने बताया कि ओडिशा से एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए श्री देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार बनाये गये हैं। 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों से राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग मध्य प्रदेश से प्रत्याशी बनाये गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल, गुजरात मध्य प्रदेश, मणिपुर और राजस्थान से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव तथा ओडिशा से राज्यसभा के उप चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने अरुणाचल से श्री ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेश राठवा, मानसिंह परमार और जीतेद्र मेघजीभाई कंजारिया पार्टी के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही पार्टी ने तरुण चुघ और सतीश अग्रवाल को मध्य प्रदेश से,  ए. शारदी देवी को मणिपुर से और डॉ. अलका गुर्जर तथा डॉ. सतीश पूनिया को राजस्थान से उम्मीदवार बनाया है। अरुण सिंह ने बताया कि ओडिशा से एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए श्री देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार बनाये गये हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामभक्तों के लिए खुशखबरी : राममंदिर में ऑनलाइन मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा, जरूरतमंदों को नहीं होगी असुविधा
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत
मोदी सरकार के 12 साल : बाराबंकी में मंत्री सुरेश राही बोले- 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य
बाराबंकी में बुलडोजर एक्शन से बिगड़ा भू माफियाओं का खेल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ताबड़तोड़ कार्रवाई से दर्जनभर से ज्यादा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
Rampur News: खुदाई में मिला इतने किलो सोना, देखने को लगी भीड़, पुलिस तक पहुंचा मामला, मकान मालिक के बातें सुन हैरान रह गए लोग