Rampur News: खुदाई में मिला इतने किलो सोना, देखने को लगी भीड़, पुलिस तक पहुंचा मामला, मकान मालिक के बातें सुन हैरान रह गए लोग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जानकारी के अनुसार गांव में एक मकान में गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी ने वहां से सोना निकलने की बात फैला दी।  कुछ ही देर में यह चर्चा पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

शाहबाद, रामपुर, अमृत विचार। थाना शाहबाद क्षेत्र के मधुकर गांव में बुधवार को एक मकान में खुदाई के दौरान ढाई किग्रा. सोना निकलने की चर्चा से इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते अफवाह पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई।  जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि मकान मालिक ने सोना मिलने की बात को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे अफवाह करार दिया है।  

जानकारी के अनुसार गांव में एक मकान में गड्ढा खोदने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी ने वहां से सोना निकलने की बात फैला दी।  कुछ ही देर में यह चर्चा पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसी बीच दो लोगों के बीच विवाद और कहासुनी की भी बात सामने आई। मकान मालिक का कहना है कि गांव का ही एक युवक उसके परिवार की महिला के हाथ का खड़ुआ लेकर भाग गया था। लोगों ने इसी घटना को गलत तरीके से सोना निकलने से जोड़ दिया।

आरोप है कि बाद में उस युवक को पकड़ लिया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ढकिया ले गई। चौकी पहुंचने के बाद भी मकान मालिक लगातार सोना मिलने की बात से इंकार करता रहा। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी रहा। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि खुदाई के दौरान सोने जैसी कोई वस्तु निकली थी। जिसके बंटवारे को लेकर विवाद हुआ।

हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा रही कि बरामद वस्तु की पहचान कराने के लिए उसे किसी सुनार के यहां ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस और संबंधित पक्षों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। ढकिया पुलिस चौकी से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उनके संज्ञान में सोना मिलने जैसी कोई बात नहीं आई है। पुलिस के अनुसार दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष
दिल्ली अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग ने चलाया अभियान, होटल- रेस्टारेंट आदि में आग से बचाव के परखे इंतजाम
रामभक्तों के लिए खुशखबरी : राममंदिर में ऑनलाइन मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा, जरूरतमंदों को नहीं होगी असुविधा
Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत