अपोलो अस्पताल ने कहा, रजनीकांत की चिकित्सकीय रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। हैदराबाद में अपोलो अस्पताल की ओर से रविवार को बताया गया कि अभिनेता रजनीकांत की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का एक दल रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगा और अस्पताल से छुट्टी देने के …

हैदराबाद। हैदराबाद में अपोलो अस्पताल की ओर से रविवार को बताया गया कि अभिनेता रजनीकांत की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का एक दल रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगा और अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगा।

अस्पताल ने 70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़े एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया, ‘‘ सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं और इनमें कोई चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।’’

अस्पताल ने बताया कि डॉक्टरों की टीम दोपहर में उनके स्वास्थ्य का आकलन करेगी और छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगी। रजीनकांत का रक्तचाप बेहद अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया।

वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था। रजनीकांत 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की भी शुरुआत करने वाले हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका