रामपुर में मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान, कहा- भोगियों और पाखंडियों की नहीं, आज प्रदेश में योगी सरकार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रभारी मंत्री बनने के बाद  शुक्रवार को प्रथम बार आगमन पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन में कानून व्यवस्था सहित सभी विभागों की समीक्षा बैठक की।

रामपुर, अमृत विचार। प्रभारी मंत्री बनने के बाद  शुक्रवार को प्रथम बार आगमन पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन में कानून व्यवस्था सहित सभी विभागों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आज भोगियों और पाखंडियों की नहीं प्रदेश में योगी की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और आखिरी डॉ. मनमोहन सिंह रहे, 64 सालों का कांग्रेस का प्रथम चरण खत्म हो गया। 

उन्होंने कहा अब 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है और ये दूसरा चरण शुरू हो चुका है। कहा कि कांग्रेस ने 64 वर्षों से अधिक के शासनकाल इतने काम नहीं किए, जितने पिछले 12 वर्षों के भाजपा कार्यकाल में हुए। वर्तमान सरकार ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं, जबकि पहले के समय में अपेक्षित गति से विकास कार्य नहीं हो पाए। 

उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने “विकसित भारत” की दिशा में तेज गति से प्रगति की है तथा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 से पूर्व एवं उसके बाद उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कानून व्यवस्था अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी हुई है।

इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी राजा वर्मा, नगर विधायक आकाश सक्सेना, मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, एमएलसी महाराज सिंह, अभय गुप्ता, मोहन कुमार लोधी, चित्रक मित्तल, दीक्षा गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, अर्जुन रस्तोगी, जगपाल सिंह यादव, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता आदि पदाधिकारियों सहित जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, एसपी सोमेंद्र मीना, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

cats

प्रदेश सरकार की प्राथमिकताएं सर्वांगीण विकास और सुरक्षा

विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में रामपुर जिला प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने और सभी विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।  कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 70 वर्ष से अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने खाद्य एवं रसद विभाग, जिला कृषि अधिकारी, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बाल अपराध, साइबर अपराध पर भी समीक्षा करते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।  

हिम्मतपुर गौ आश्रय का निरीक्षण किया

प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने तहसील शाहबाद के हिम्मतपुर गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गोवंश का विधिवत पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं तिलक किया। उन्होंने गोवंशों को अपने हाथों से गुड़ खिलाकर गोसेवा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार बताया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज