अयोध्या : सात घंटे अंधेरे में रहे 40 मोहल्ले के लोग, झेली परेशानी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

शाम सात बजे से रात दो बजे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति, उमस-गर्मी से सड़कों पर निकले लोग

अयोध्या, अमृत विचार : जिल में चौक, अमानीगंज और नाका तथा नियावां विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की गुरुवार शाम बजे से देर रात दो बजे तक करीब सात घंटे आपूर्ति ठप रही। भीषण उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल होने से चौक क्षेत्र, अमानीगंज बाजार, नाका, रिकाबगंज, देवकाली, सहादतगंज, फतेहगंज, गुदड़ी बाजार, हसनपुर समेत आसपास की 40 से अधिक कॉलोनी निवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हुए।

घरों से निकलकर सड़कों-छतों पर टहलते नजर आए। चौराहों और पार्कों में भीड़ जुट गई। लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में रात के समय सात घंटे कटौती बर्दाश्त के बाहर है। विभाग को पहले से सूचना देकर मेंटेनेंस करना चाहिए था। कई उपभोक्ताओं ने 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। मुख्य अभियंता वितरण बृजेश कुमारसभी प्रभावित विद्युत उप केन्द्रों में फाल्ट देर रात दो बजे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। गर्मी में लोड बढ़ने से फीडर ट्रिप कर रहे हैं। विभाग लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज