रबी लामिछाने ने पत्नी संग किए रामलला के दर्शन, कहा-भारत-नेपाल के संबंध साझा संस्कृति, सभ्यता और परंपराएं जोड़ने वाले

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने शुक्रवार को पत्नी निकिता पौडेल के साथ अयोध्या पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने भारत और नेपाल की सुख-समृद्धि, शांति एवं आपसी सद्भाव की कामना की।

राम मंदिर में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गोपाल राव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एलएलसी सुभाष यदुवंश, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद रबी लामिछाने ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल दो पड़ोसी देशों के नहीं हैं।

दोनों देशों की साझा संस्कृति, आस्था, सभ्यता और परंपराएं जोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या की यात्रा उनके लिए अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव रही है। इस अवसर पर मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) बलरामाचारी दुबे, एडीएम प्रोटोकॉल, महंत गोपाल दास महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, सहित मौजूद रहे।

रामलला के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया दर्शन

रामलला को मूर्ति रूप देने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला का दर्शन-पूजन किया। परिसर की भव्यता को भी देखा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय से कारसेवकपुरम में मुलाकात की।

ये भी पढ़ें  : 
लखनऊ : संजय दत्त के ‘पेड़ लगाओ, जादू की झप्पी पाओ’ संदेश से गूंजा ग्रीन शिफ्ट अवॉर्ड्स, नेट जीरो अभियान को मिली नई ऊर्जा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज