Noida News : विवाद के बाद बेटे ने मां पर किया चाकू से हमला, फिर पांचवीं मंजिल से लगा दी छलांग

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां के साथ हुए विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित राधा स्काई गार्डन सोसायटी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। मां के साथ हुए विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक ने पहले अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया और फिर बहुमंजिला इमारत से छलांग लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस ने शनिवार को घटना के संबंध में जानकारी दी और बताया कि,घटना की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सागर यादव (21) पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम पतवाड़ी का निवासी था और वर्तमान में अपने माता-पिता तथा छोटे भाई के साथ राधा स्काई गार्डन सोसायटी के टावर-एक स्थित फ्लैट नंबर-1804 में रहता था।

मां पर चाकू से हमले के बाद बेटे ने की सुसाइट

पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर पता चला कि किसी बात को लेकर सागर यादव की अपनी मां से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उसने कथित तौर पर अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं। घटना के बाद सागर फ्लैट से बाहर निकला और 18वीं मंजिल से नीचे आकर पांचवीं मंजिल के क्षेत्र से नीचे छलांग लगा दी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि सागर यादव मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था और पिछले कुछ समय से मानसिक समस्याओं से जूझ रहा था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बिसरख थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भी चर्चा और शोक का माहौल है।  

संबंधित समाचार