बाराबंकी : वन माफियाओं पर सख्ती के साथ देवा रेंज को दिलाई नई पहचान, वन क्षेत्राधिकारी को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। वर्ष 2022 से देवा रेंज का कार्यभार संभाल रहे वन क्षेत्राधिकारी मयंक सिंह का स्थानांतरण पश्चिमी सोहेलवा रेंज, सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग बलरामपुर में हो गया है। शनिवार को देवा रेंज परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

करीब चार वर्षों के कार्यकाल में मयंक सिंह ने वन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध कटान, लकड़ी तस्करी और वन भूमि पर कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया। उनके नेतृत्व में करोड़ों रुपये मूल्य की वन विभाग की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया तथा कई अभियोग दर्ज किए गए।

वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। देवा रेंज में व्यापक वृक्षारोपण कराया गया। उनकी देखरेख में शाहपुर पौधशाला ने 106 पौध प्रजातियों का उगान कर ‘जैव विविधता पौधशाला पुरस्कार-2025’ में अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

गर्मी के दौरान वन्यजीवों और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था तथा घायल वन्यजीवों के रेस्क्यू कार्य भी प्राथमिकता से कराए गए। विदाई समारोह में विभागीय कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने उनके सरल, मिलनसार एवं जनहितैषी कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज