Barabanki News : 45 साल बाद संजय सेतु को मिला नया जीवन, भार वहन को तैयार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

45 साल से अनवतर सेवाएं देते हुए बीमार हुआ संजय सेतु करीब ढाई करोड़ खर्च, 62 जोड़ों की मरम्मत व अन्य जरूरी कामों के बाद फिर आवागनमन का भार ढोने को तैयार है। हालांकि फिटनेस जांच के बाद अभी हल्के वाहन ही गुजारे जाएंगे और इस पर धीरे धीरे बोझ बढ़ाया जाएगा। 

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। 45 साल से अनवतर सेवाएं देते हुए बीमार हुआ संजय सेतु करीब ढाई करोड़ खर्च, 62 जोड़ों की मरम्मत व अन्य जरूरी कामों के बाद फिर आवागनमन का भार ढोने को तैयार है। हालांकि फिटनेस जांच के बाद अभी हल्के वाहन ही गुजारे जाएंगे और इस पर धीरे धीरे बोझ बढ़ाया जाएगा। 

बताते चलें कि 45 साल से हल्के भारी वाहनों का बोझ ढोता आ रहा संजय सेतु कुछ वक्त से जवाब देने लगा था। आए दिन मरम्मत संबंधी शिकायतें आम हो गई थीं। जांच के दौरान सेतु की मरम्मत जरूरी बताई गई। जिस पर 17 अप्रैल से इस पुल पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और पुल से कुछ ही दूरी पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया था।

इस पुल से हल्के वाहन गुजारे गए और बड़े वाहनों के लिए रूट परिवर्तित कर दिया गया। संजय सेतु की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए दो माह का समय लिया गया था। इस बीच जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने भी सेतु का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को दस जून तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस सख्ती का नतीजा रहा कि करीब डेढ़ माह के अंदर पुल के जॉइंट्स, एप्रोच, बैरिंग, डामरीकरण सहित अन्य मरम्मत कार्य पूरे कर लिए गए।

हालांकि समय 15 जून निर्धारित था। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस कार्य के तहत पुल का व्यापक कायाकल्प किया गया है। मरम्मत कार्य शनिवार को पूर्ण कर लिया गया। अब केवल फिटनेस जांच बाकी है, जिसके  बाद कुछ दिनों तक पुल से हल्के वाहनों को गुजारा जाएगा, सबकुछ ठीक रहने पर भारी वाहनों के लिए सेतु उपलब्ध हो जाएगा। 

जानिए क्या बोले एनएचएआई के परियोजना निदेशक

एनएचएआई के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। पुल के सभी 62 जॉइंट्स और एप्रोच का निर्माण शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अलावा सड़क मार्ग का नवीनीकरण, लोहे की बाउंड्री वॉल की मरम्मत, रंगाई-पुताई, वायरिंग तथा सफाई जैसे कार्य भी संपन्न कर लिए गए हैं। एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत कुमार मौर्य ने बताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समय पूरा होने के बाद पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा। पुल के दोबारा शुरू होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र व व्यपारी वर्ग के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज