Pilibhit News: छह दिन से था लापता, अब खेत में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरिया, अमृत विचार। छह दिन से लापता चल रहे युवक का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। अमरिया पुलिस मौका मुआयना कर छानबीन कर रही है। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए।

खेत पर मिला प्रेमपाल का शव 
घटना अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर धुरा की है। रविवार सुबह गांव के ही प्रेमपाल के खेत में 20 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। खेत पर सिंचाई करने पहुंचे प्रेमपाल के बहनोई बाबूराम की शव पर नजर पड़ी तो होश उड़ गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई।  इसके बाद शव की शिनाख्त गांव केही शिवकुमार पुत्र सोमपाल के रुप में हुई। मृतक के परिजन भी आ गए। 

एक जून से लापता था प्रेमपाल
उन्होंने बताया एक जून की सुबह मृतक शौच के लिए जाने की बात कहकर निकला था और तब से लापता था।  उसकी गुमुशगदी के लिए भी उसी दिन थाना पुलिस को तहरीर दे दी गई थी। सूचना मिलने पर अमरिया एसओ अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन का रोकर बुरा हाल रहा।

संबंधित समाचार