Bareilly News: सैलरी देने के बहाने ले गया होटल, फिर बंदूक की नोक पर स्टाफ नर्स से अस्पताल मालिक ने किया दुष्कर्म
इज्जतनगर थाने में नर्स ने अस्पताल संचालक के खिलाफ दर्ज कराई FIR
थाना इज्जतनगर इलाके में नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। अस्पताल संचालक पर अपने स्टाफ की नर्स के साथ रेप करने आरोप लगा। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल संचालक उसको होटल के कमरे में ले गया जहां बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया गया। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जतनगर इलाके में नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। अस्पताल संचालक पर अपने स्टाफ की नर्स के साथ रेप करने आरोप लगा। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल संचालक उसको होटल के कमरे में ले गया जहां बंदूक की नोक पर उसके साथ रेप किया गया। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विरोध पर नौकरी छोड़ने का बनाया दबाव
पीड़िता शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने इज्जतनगर थाने में पुलिस को तहरीर दी। लड़की के मुताबिक बीती 12 जनवरी को अस्पताल में बतौर नर्स काम शुरू किया था। लेकिन अस्पताल का संचालक उसके साथ फोन पर अश्लील बाते करने लगा। उसने विरोध किया तो नौकरी छोड़ने का दबाव बनाया। आरोपी अस्पताल संचालक ने इस बीच उसके साथ लगातार अश्लील हरकते करनी शुरू कर दीं।
सैलरी देने के बहाने होटल में किया रेप
लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि अप्रैल महीने में सैलरी देने के बहाने अस्पताल संचालक उसे अपनी कार में ले गया। कार में तमंचा दिखाकर जबरन होटल के कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। बाद में बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। लोकलाज की वजह से उसने तब शिकायत नहीं की। बीते गुरुवार वह विश्वविद्यालय किसी काम से आई थी। जहां आरोपी भी आ धमका। आरोपी उसके कमरे तक पहुंच गया। लिहाजा डायल 112 पर शिकायत की। फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
