विवादों में शिल्पा शिंदे: 'झूठे यौन उत्पीड़न' के कबूलनामे पर मचा बवाल; भड़के सेलेब्स ने की CM से शिकायत, एक्ट्रेस बोलीं- "जो उखाड़ना है उखाड़ लो"

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ/नई दिल्लीः टेलीविजन अभिनेत्री शिल्पा शिंदे इस समय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना कर रही हैं। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में उन्होंने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। शिल्पा ने कबूल किया कि उन्होंने अपने सुपरहिट शो 'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) का झूठा आरोप लगाया था।

इस कबूलनामे के बाद पूरी इंडस्ट्री उनके खिलाफ खड़ी हो गई है। पूजा बेदी और हिना खान समेत कई बड़े कलाकारों ने उनके इस कृत्य की निंदा की है। वहीं, 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

"जो उखाड़ना है उखाड़ लो..."- आलोचनाओं के बीच शिल्पा के तीखे तेवर

चारों तरफ से कानूनी कार्रवाई की मांग और लगातार हो रही ट्रोलिंग के बावजूद शिल्पा शिंदे के तेवरों में कोई नरमी नहीं आई है। उन्होंने आलोचना करने वालों को सोशल मीडिया के जरिए खुली चुनौती दी है। इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा:

"जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला के खत्म कर दो।"

इसी वीडियो के टेक्स्ट में उन्होंने आगे लिखा- "औरत बनो और हमेशा यह कहने के लिए तैयार रहो कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो।"

"मनगढ़ंत कहानियां फैलाना बंद करो" - पीआर एजेंसियों पर साधा निशाना

विवाद बढ़ता देख शिल्पा ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यौन उत्पीड़न की परिभाषा समझाते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि पीआर (PR) टीमें इस मामले को लेकर झूठी अफवाहें उड़ाना बंद करें।

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यौन उत्पीड़न किसी भी ऐसे अवांछित व्यवहार को कहते हैं जिससे कोई असहज या अपमानित महसूस करे, जैसे गलत इशारे, टिप्पणियां या अनुचित संदेश। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी मनगढ़ंत थ्योरी सोशल मीडिया पर न फैलाएं।

शिल्पा के एटीट्यूड पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर कानून का गलत इस्तेमाल करने और उसके बाद इस तरह की 'चुनौती' देने वाले पोस्ट साझा करने पर नेटिजंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें आड़े हाथ लिया।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने तीखा कमेंट करते हुए लिखा, "किसी की जिंदगी और करियर को झूठे आरोपों से बर्बाद करके ऐसा रवैया दिखाना बेहद शर्मनाक है। जिम्मेदारी और जवाबदेही नाम की भी कोई चीज होती है।"

https://www.instagram.com/reel/DZPVcdTKztB/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

कमेंट सेक्शन किया लिमिटेड

कई लोगों ने इस बात पर भी तंज कसा कि इतनी 'हिम्मत' दिखाने के बाद एक्ट्रेस ने डर के मारे अपने इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन ही बंद (सीमित) कर दिया है, ताकि लोग अपनी नाराजगी जाहिर न कर सकें।

संबंधित समाचार