Varanasi Crime News : कमरे में फंदे से लटकता मिला हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव का शव, 50 हजार रुपये का था इनाम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

यूपी के वाराणसी में लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी कुख्यात बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने रविवार देर रात में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी कुख्यात बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ पट्टी ने रविवार देर रात में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अनिल यादव उर्फ पट्टी वाराणसी पुलिस के रिकॉर्ड में एक बेहद शातिर अपराधी के रूप में दर्ज था। 

हत्या, लूट समेत कई धाराओं में दर्ज है 12 से अधिक मुकदमे

उसके खिलाफ हत्या, लूट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। पुलिस ने पूर्व में उसके सिर पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मृतक के भाई संतोष यादव ने बताया कि अनिल जिला बदर था। कुछ दिनों पहले ही वह जिला बदरगी से लौटकर घर आया था। 

देर रात जब उसकी पत्नी छत पर गई तो अनिल के कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तब परिवार ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो अनिल ने फांसी लगा ली थी। उसने ऐसा क्यों किया, किसी को कुछ पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि अनिल गाजीपुर निवासी विद्यापीठ के एक छात्र की सिद्धगिरीबाग में हुई हत्या के मामले में भी आरोपी था। लक्सा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 38ए दर्ज है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है। 

संबंधित समाचार