Ayodhya News : रौनाही पुलिस के कारनामे से बीकापुर विधायक स्तब्ध, मुर्दे पर लगाया हरिजन एक्ट, क्षेत्र में चर्चा का विषय

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। थाना रौनाही पुलिस ने मुर्दे पर ही हरिजन एक्ट लगा दिया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान भी स्तब्ध हैं। एसएसपी को अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कराने वालों के विरुद्ध जांचकर कार्रवाई की मांग की है।

उमाशंकर तिवारी के घर पर बोला धावा

सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरखौली निवासी धमसादीन पुत्र टेकई का उमाशंकर तिवारी के साथ नाली से संबंधित जमीन विवाद चल रहा था। पिछली पांच अप्रैल 2026 को लगभग सुबह साढ़े छह बजे इन लोगों ने एक राय होकर उमाशंकर तिवारी के घर पर धावा बोल दिया। तिवारी परिवार को बुरी तरह मारा पीटा।

पूरे परिवार के विरुद्ध दर्ज कर डाला मुकदमा

धमसादीन की तहरीर पर बिना जांच पड़ताल के ही 25 वर्ष पहले स्वर्ग सिधारे मृतक भुईंधर तिवारी के साथ महिमा तिवारी, शखर चंद तिवारी उनकी मां, चाची, बहू, पूरे परिवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर डाला। यही नहीं मृतक के बेटे को ही बाप बना डाला। वहीं दूसरा पीड़ित परिवार मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर लेकर थाने के चक्कर लगा रहा है। थाना प्रभारी लाल चंद सरोज का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के दौरान गलत पाए जाने पर नाम काट दिया जाएगा।

 

 

संबंधित समाचार