Bareilly News: शातिर बदमाश कल्लू पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी संग करने वाला था गोकशी, पुलिस पर झोंका फायर
भोजीपुरा पुलिस ने सोमवार तड़के की कार्रवाई, बदमाश का दूसरा साथी भागने में कामयाब
गोमांस तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। अब भोजीपुरा पुलिस ने एक शातिर बदमाश कल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने की वजह से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया शख्स गोवंशीय पशुओं के वध की फिराक में घूम रहा था।
बरेली, अमृत विचार। गोमांस तस्करों के खिलाफ पुलिस का कड़ा एक्शन जारी है। अब भोजीपुरा पुलिस ने एक शातिर बदमाश कल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पैर में गोली लगने की वजह से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया शख्स गोवंशीय पशुओं के वध की फिराक में घूम रहा था।
घिरता देख पुलिस पर की फायरिंग
दरअसल सोमवार तड़के थाना भोजीपुरा पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश पचौरी पेट्रोल पंप के सामने सरकारी नलकूप के पास के आसपास गौवंशीय पशुओं के वध करने फिराक में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। मगर खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
फायरिंग में पुलिस का सिपाही घायल
बदमाशों की फायरिंग में पुलिस का सिपाही सुमित कुमार को बाए हाथ में गोली छूकर गुजरने से घायल हो गया। वहीं घायल एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। घायल सिपाही और बदमाश कों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साथी संग करने वाला था गोकशी
पकड़े गए बदमाश कल्लू उर्फ कलुवा निवासी ग्राम भूड़ा के पास से पुलिस को हथियार और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। पूछताछ में उसने बताया कि साथी जफर उर्फ रमन निवासी परतापुर, थाना इज्जतनगर के साथ मिलकर आवारा गोवंशीय पशु का वध कर उसका मांस ले जाने की योजना बनाई थी। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया।
कल्लू पर गैंगस्टर समेत दर्ज हैं 14 केस
सीओ हाईवे आशुतोष शिवम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कल्लू उर्फ कलुवा गोकशी करने में माहिर है। उसके खिलाफ बरेली के अलग-अलग थानों में गोकशी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
