Uttrakhand News: मानसून से पहले फिर से सक्रिय होगा प्री-मानसून, नैनीताल में बारिश होने के बनेंगे आसार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मौसम बदलने से हल्द्वानी वालों को भी गर्मी से मिलेगी राहत

मानसून आने में अभी करीब दो सप्ताह का समय और है लेकिन राहत की बात है कि प्री-मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यावरण के लिए भी काफी लाभदायक होगा।

हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून आने में अभी करीब दो सप्ताह का समय और है लेकिन राहत की बात है कि प्री-मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही पर्यावरण के लिए भी काफी लाभदायक होगा।

20 जून तक सक्रिय होगा मानसून
राज्य में अभी मानसून सक्रिय होने में समय है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मानसून 20 जून तक सक्रिय होने की सामान्य तारीख है। मानसून दक्षिण भारत राज्यों में सक्रिय हो गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो सप्ताह में मानसून उत्तराखंड में भी सक्रिय होगा। इधर इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जो सोमवार से कमजोर पड़ने लगेगा। फिलहाल पिछले एक सप्ताह से नैनीताल जिले में अच्छी बारिश हुई है। अब 10 जून से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की काफी संभावना रही है। साथ ही प्री-मानसून का यह चक्र लंबे समय रहेगा और 14 जून तक बारिश होने की उम्मीद है।

हल्द्वानी में रविवार को चढ़ा पारा
हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी में अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी रही और दोपहर के समय मौसम गर्म था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में भी पारे में उछाल आया है। धूप निकलने की वजह से यहां पर अधिकतम तापमान 25 डिग्री को पार कर गया है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में फिर से गिरावट आएगी।

नैनीताल 10 मिनट को बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहावना
सुबह को सुधरा सरोवर नगरी का मौसम शाम को बिगड़ गया। दस मिनट की बारिश सैलानियों की अफरा तफरी मचा गई। वर्षा थमने के साथ मौसम सुहावना हो गया। नगर में सुबह के समय सुनहरी धूप खिली हुई थी। वर्षा का जरा भी अंदेशा नहीं था, लेकिन दोपहर में बादलों का उमड़ना शुरू हो गया और अपरान्ह तीन बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके दस मिनट तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। विभिन्न शहरों से पहुंचे सैलानियों में भगदड़ मच गई। लोग सिर छिपाने को इधर उधर भागने लगे। मगर जल्द ही बारिश थम गई और मौसम सुहावना हो गया। बता दें नगर में पिछले एक पखवाड़े से वर्षा का क्रम जारी है। कभी कम तो कभी अधिक बारिश हो रही है। जिसके आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना बनी रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश 1.5 मिमी हुई।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज