UP News : किसानों की आमदनी दोगुनी होने के बजाय आधी भी नहीं रही -अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

अखिलेश यादव ने कहा कि खाद, बीज और डीजल महंगा होने से खेती करना दुश्वार होता जा रहा है। हालात ये हैं कि खेती अब घाटे का काम हो चला है। खाद की कीमतें बढ़ाकर अब किसानों के सामने बड़ी चुनौती पैदा कर दी गई। 

अमृत विचार : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार के 12 साल के शासनकाल में किसानों की आमदनी दोगुनी होने के बजाय आधी भी नहीं रह गयी है। महंगाई की मार से बेहाल किसानों के सामने खेती का संकट पैछा हो गया है। डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद उर्वरकों के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं। 


अखिलेश यादव ने कहा कि खाद, बीज और डीजल महंगा होने से खेती करना दुश्वार होता जा रहा है। हालात ये हैं कि खेती अब घाटे का काम हो चला है। खाद की कीमतें बढ़ाकर अब किसानों के सामने बड़ी चुनौती पैदा कर दी गई। 

महंगाई से आमजन के साथ किसान त्रस्त हैं। सरकार को न तो किसानों की जनता है न आम लोगों की। वह सिर्फ अपने उद्योगपति मित्रों के मुनाफ के लिए महंगाई बढ़ाए जा रही है। 

उर्वरकों की महंगाई से बिगड़ा बजट

अच्छी फैसल और पैदावार के लिए किसानों को सबसे ज्यादा नाइट्रोजन, फासफोरस और पोटेशियम यानी एनपीके की जरूरत होती है। इनका ज्यादा उपयोग होता है। लेकिन महंगाई ने किसानों का पूरा बजट बिगाड़ रखा है। 

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का खेती से मोहभंग होने लगा है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों को उनकी जमीन और खेती से दूर करने के लिए साजिशन ऐसा कर रही है। ताकि किसान खेती छोड़ दें। 

 

संबंधित समाचार