Barabanki News : योग को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, योग दिवस को लेकर डीएम ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संतुलित जीवन का आधार है योग- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। इस वर्ष योग दिवस की थीम Yoga for Healthy Ageing निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद, नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विविध योगाभ्यास, जनजागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, सेमिनार तथा साइकिल रैली एवं पैदल यात्राएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य कार्यक्रम 21 जून को जीआईसी ऑडिटोरियम, बाराबंकी में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने सभी कार्यक्रमों को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रखने तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के निर्देश दिए। 

डीएम ने नगर पालिका परिषद को दिया साफ-सफाई का निर्देश

नगर पालिका परिषद को साफ-सफाई, पेयजल, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था, पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को एम्बुलेंस व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, डॉ. वीनम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी, डीडीओ, पीडी, ईओ नगर पालिका परिषद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार