Suspend: रिश्वतखोरी में DSO और ARO निलंबित, देर शाम प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचारः बागपत के जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) अनूप तिवारी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) योगेंद्र सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग के प्रमुख सचिव ने सोमवार देर शाम दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की।

सिंघावली अहीर क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव निवासी राशन विक्रेता नरेंद्र कुमार की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान ने कार्रवाई की थी। आरोप था कि डीएसओ अनूप तिवारी राशन वितरण के बदले कमीशन मांग रहे थे और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दे रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने डीएसओ कार्यालय में छापा मारकर अनूप तिवारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एआरओ योगेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए थे, लेकिन बाद में उन्हें हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अहमदाबाद में सजेगा 'विश्व योगासन' का महामंच: पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप में दम दिखाएगी अमेरिका की 11 सदस्यीय टीम; 60 से अधिक देश होंगे शामिल
दक्षिण सूडान में भारतीय सेना को मिला सर्वोच्च सम्मान, UN ने 53 महिला सैनिकों सहित 565 जवानों को नवाजा
सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज को CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर हुई 37
Hamirpur Bridge Collapse Update: पुल हादसे की जांच के लिए दो उच्च स्तरीय समितियां गठित, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी 
लखनऊ के इन व्यस्त इलाकों में अब वाहन पार्क करना होगा आसान, PPP मॉडल पर तीन हाईटेक पार्किंग का प्रस्ताव तैयार