Uttrakhand News: गर्मियों की छुट्टियां मनाने मामा के घर आई भांजी को डंपर ने कुचला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शनिबाजार रोड पर हुआ हादसा, स्कूटी पर ममेरी बहन के साथ थी मृतका 

शनिबाजार रोड पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुरादाबाद से छुट्टियों में मामा के घर आई आई स्कूटी सवार दो किशोरियों को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

हल्द्वानी, अमृत विचार। शनिबाजार रोड पर सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुरादाबाद से छुट्टियों में मामा के घर आई आई स्कूटी सवार दो किशोरियों को तेज रफ्तार डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 

भांजी की गई जान, बाल-बाल बचा मामा
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली आदिया (14 वर्ष) पुत्री अब्दुल रहमान गर्मी की छुट्टियां मनाने बनभूलपुरा के इंद्रानगर बरसाती में रहने वाले अपने मामा के घर आई थी। सोमवार शाम आदिया अपने मामा की बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर दुकान से सौदा खरीदने निकली थी। वह शनिबाजार रोड पर थे कि गौलापार की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आदिया डंपर के पहिये के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार उसकी मामा की बेटी बाल-बाल बच गई।  

चालक डंपर छोड़कर हुआ फरार
हादसा होते ही चालक, डंपर छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पलभर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा करने लगी। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा कोतवाली से एसआई मनोज यादव मय टीम के मौके पर पहुंच गए। बीच सड़क खड़े डंपर की वजह से शनिबाजार रोड पर लंबा जाम लग चुका था। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया और डंपर को सड़क से हटाने के बाद आदिया के शव को मॉर्चरी भेजा। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे में एक किशोरी की मौत हुई है। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग