Bareilly : प्रेमी से शादी करने बरेली कलेक्ट्रेट पहुंची गाजियाबाद की युवती, जानें क्या है पूरा मामला
कलेक्ट्रेट गेट पर घंटों करती रही इंतजार, नहीं आया प्रेमी
बरेली, अमृत विचार। प्यार और शादी के वादे पर भरोसा कर गाजियाबाद की गर्भवती युवती बुधवार को बरेली कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गई, लेकिन उसका प्रेमी वहां नहीं आया। घंटों इंतजार के बाद युवती रोने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई और मामले की जानकारी जुटाई।
युवती का आरोप है कि भोजीपुरा क्षेत्र निवासी युवक से उसकी करीब डेढ़ वर्ष पहले जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और उससे रुपये भी लिए। बाद में जब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं।
युवती ने बताया कि प्रेमी ने उसे बरेली बुलाया था। शादी की उम्मीद लेकर वह गाजियाबाद से बरेली पहुंच गई, लेकिन युवक मौके पर नहीं आया। कलेक्ट्रेट गेट पर काफी देर तक इंतजार करने के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
युवती की तरफ से पहले ही युवक के खिलाफ भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। उसको भोजीपुरा भेज दिया गया है।प्यार और शादी के वादे पर भरोसा कर गाजियाबाद की आठ माह की गर्भवती युवती बुधवार को बरेली कलेक्ट्रेट गेट पहुंच गई, लेकिन उसका प्रेमी वहां नहीं आया। घंटों इंतजार के बाद युवती रोने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई और मामले की जानकारी जुटाई।
