अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

जनगणना कार्य की वजह से बेसिक शिक्षा परिषद में 31 मार्च 2027 तक लगी रोक

लखनऊ, अमृत विचार : बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यह रोक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का जनजगणा कार्य में लगे होना है, ताकि जनगणना कार्य प्रभावित न हो। इसके लिए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा को जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2026-27 की जनगणना में बड़ी संख्या में परिषदीय शिक्षक और शिक्षिकाएं तैनात हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों का स्थानांतरण 31 मार्च 2027 तक नहीं किया जाना है। ऐसे में बड़े पैमाने पर अंतरजनपदीय तबादले जनगणना कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि किसी विशेष और विषम परिस्थिति में मुख्यमंत्री की अनुमति से स्थानांतरण किया जा सकेगा।

इन विशेष परिस्थितियों में होगा तबादला

शासन ने कुछ मामलों में स्थानांतरण की अनुमति दी है। इसके तहत शिक्षक या उनके जीवनसाथी तथा अविवाहित पुत्र-पुत्री के दिव्यांग होने, कैंसर से पीड़ित होने अथवा डायलिसिस पर होने की स्थिति में तबादला किया जा सकेगा। यदि पति-पत्नी दोनों परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक हैं और उनमें से किसी एक ने आवेदन किया है तो शिक्षक-छात्र अनुपात को ध्यान में रखते हुए किसी एक का स्थानांतरण किया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार शिक्षकों की वास्तविक एवं समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील है। इसी दृष्टिकोण से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु विशेष नीति निर्धारित की गई है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष