Lucknow News : सुपरवाइजर निलंबित, AE और JE को नोटिस, अवैध निर्माण में मिलीभगत पर LDA उपाध्यक्ष ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

स्वामी से निर्माण रुकवाने के लिए थे पैसे फिर भी सील कराया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण में शामिल एक सुपरवाइजर को निलम्बित कर दिया है। इसमें शामिल सहायक अभियंता और तत्कालीन अवर अभियंता को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है।

लखनऊ, अमृत विचार : लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण में शामिल एक सुपरवाइजर को निलम्बित कर दिया है। इसमें शामिल सहायक अभियंता और तत्कालीन अवर अभियंता को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है। आलमबाग निवासी प्रेम शंकर शर्मा द्वारा कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 200 वर्गमीटर के भूखंड पर निर्माण कराया जा रहा है।

प्रेम शंकर ने उपाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रवर्तन जोन-3 में तैनात सुपरवाइजर अली नकवी रिजवी ने वर्ष 2025 में स्थल पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद निर्माण पुनः शुरू कराने के एवज में रुपये मांगे। आरोप लगाया कि रुपये देने के बाद भी सुपरवाइजर ने निर्माणाधीन भवन की नोटिस कराकर 20 मई, 2026 को परिसर सील करवा दिया।

उपाध्यक्ष ने करवाई जांच

उपाध्यक्ष गंभीरता से लेकर तुरंत जांच करवाई। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि अली नकवी रिजवी ने अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास नहीं किया। इससे दोनों के बीच साठगांठ की संभावना और लापरवाही उजागर होने पर अली नकवी रिजवी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। आगे की जांच के लिए उप सचिव माधवेश कुमार को जांच अधिकारी नामित किया। इसके अलावा प्रवर्तन जोन-3 के सहायक अभियंता जेएम सिंह व तत्कालीन अवर अभियंता ओमपाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

संबंधित समाचार