हज यात्रा-2027: अगले साल हज यात्रा की है तैयारी, जान लीजिए पासपोर्ट वैधता को लेकर ये नियम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हज आवेदन के लिए मशीन पठित (मशीन रीडेबल) पासपोर्ट अनिवार्य होगा

हज कमेटी ऑफ इंडिया के नियम के अनुरूप हज कमेटी उत्तर प्रदेश ने हज-2027 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सऊदी अरब सरकार के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक प्रपत्र के अनुसार इच्छुक हज यात्रियों को अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी करनी होंगी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। हज कमेटी ऑफ इंडिया के नियम के अनुरूप हज कमेटी उत्तर प्रदेश ने हज-2027 के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सऊदी अरब सरकार के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा जारी प्रारंभिक प्रपत्र के अनुसार इच्छुक हज यात्रियों को अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी करनी होंगी।

जल्द होगी हज 2027 की घोषणा
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जारी निर्देशों के मुताबिक हज-2027 की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। हज आवेदन के लिए मशीन पठित (मशीन रीडेबल) पासपोर्ट अनिवार्य होगा, जबकि हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे। आवेदन करने वाले यात्रियों के पास ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो। 

पासपोर्ट करवा लें रीन्यू
उन्होंने बताया कि नया पासपोर्ट बनवाते समय सरनेम अथवा लास्ट नेम का कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाए। जिन आवेदकों के पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट नहीं है, उन्हें तत्काल पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर पासपोर्ट रीन्यू कराने की सलाह दी गई है, जिससे हज की घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

संबंधित समाचार