पाकिस्तान की सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 4 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में रविवार को एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी। बयान में कहा, “पाकिस्तान का एक सैन्य हेलिकॉप्टर गिलगित बाल्टिस्तान के मिनीमर्ग में तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर सैनिक सिपाही …

इस्लामाबाद। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में रविवार को एक पाकिस्तानी सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।

बयान में कहा, “पाकिस्तान का एक सैन्य हेलिकॉप्टर गिलगित बाल्टिस्तान के मिनीमर्ग में तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर सैनिक सिपाही अब्दुल कादिर के शव को निकाल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।” इसमें सावर पायलट, को-पायलट और दो सैनिकों की मौत हो गई।

गिलगित-बाल्टिस्तान के सूचना मंत्री फतुल्लाह खान ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

 

संबंधित समाचार