नाथ कॉरिडोर : पशुपतिनाथ मंदिर के कार्य अगले माह तक पूरा करने का दावा

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

मुख्य द्वार के निर्माण के चलते बांधा गया पाड़ दे रहा दिक्कत

बरेली, अमृत विचार। करोड़ों की लागत से इन दिनों शहर के सभी नाथ मंदिरों की तस्वीर बदलने का काम किया जा रहा है। अगले साल फरवरी तक सभी निर्माण कार्य पूरे किए जाने हैं। अधिकारी दावा कर कहे हैं कि पशुपति मंदिर के जीर्णोद्धार का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इससे पशुपति विहार कॉलोनी में रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

दरअसल, अलखनाथ, धोपेश्वर नाथ, वनखंडीनाथ, मढ़ीनाथ, त्रिवटीनाथ, पशुपतिनाथ, तपेश्वरनाथ मंदिर का कायाकल्प किया जा रहा है। बीते साल के आखिर में पीलीभीत बाईपास स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के कायाकल्प का कार्य भी शुरू किया गया। इस समय मंदिर के आगे प्रवेश द्वार का निर्माण चल रहा है। मुख्य सड़क के आगे लोहे के पाइप से पाड़ बांध दिया गया है। इससे अंदर चार पहिया वाहनों के जाने का रास्ता नहीं बचा। रास्ता संकरा हा जाने के बावजूद ई-रिक्शा और ऑटो वाले बाज नहीं आ रहे। बुधवार को मुख्य द्वार से पशुपति विहार के अंदर दाखिल होने की कोशिश में एक ऑटो फंस गया। जिसे बमुश्किल निकाला जा सका।

पशुपति नाथ मंदिर में चल रहा कायाकल्प का काम जुलाई के अंत तक पूरा कराने का प्रयास है। बिजली से जुड़े काम छोड़कर बाकि सभी निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। दूसरे नाथ मंदिरों का कायाकल्प भी फरवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। -रविंद्र कुमार, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, बरेली।

संबंधित समाचार