लखनऊ: रोडवेज मुख्यालय ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज मुख्यालय और लखनऊ क्षेत्र के बीच गोमती नगर के विनय खंड स्थित मिनी स्टेडियम में रविवार को मैत्री बैटमिंटन प्रतियोगिता हुई। पांच मैचों की श्रंखला में परिवहन निगम मुख्यालय ने लखनऊ क्षेत्र को चार-एक से मात दी। चार मैचों में जीत दर्ज करते हुये मुख्यालय की टीम ने एक दूसरे खिलाड़ियों …
लखनऊ, अमृत विचार। रोडवेज मुख्यालय और लखनऊ क्षेत्र के बीच गोमती नगर के विनय खंड स्थित मिनी स्टेडियम में रविवार को मैत्री बैटमिंटन प्रतियोगिता हुई। पांच मैचों की श्रंखला में परिवहन निगम मुख्यालय ने लखनऊ क्षेत्र को चार-एक से मात दी।
चार मैचों में जीत दर्ज करते हुये मुख्यालय की टीम ने एक दूसरे खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि रहे मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) एसके दुबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटा। इस बीच मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियर, मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) जयदीप वर्मा, प्रधान प्रबंधक राजीव चौहान, अधिशासी अभियंता मो इरफान एवं स्टाफ ऑफिसर आशुतोष गौड़ ने प्रशासन एके दुबे को शाल भेंटकर सम्मानित किया।
