जब तक हिंदू बाहुल्य, तभी तक धर्म निरपेक्ष है भारत: राजा भइया 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने की प्रेसवार्ता, 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के महंत पं.धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्रीराम कथा

कुंडा/प्रतापगढ़ अमृत विचार : बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र शास्त्री बेंती में चार दिन श्रीराम कथा सुनायेंगे। यह आयोजन 17 से 20 नवंबर तक बेंती राजभवन के हवाई पट्टी मैदान पर होगा। इसकी तैयारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू कर दी गई है। यह जानकारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने पत्रकार वार्ता में दी। 

बताया कि यह आयोजन धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का महापर्व है। उन्होंने जिले के अलावा देशभर के श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर बागेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया। कहा कि लंबे समय से लोग कुंडा में बागेश्वर धाम के महंत की कथा और दरबार की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो अब साकार होने जा रही है। लोगों की मांग पर यह आयोजन हो रहा है। कहा कि क्षेत्र के सभी प्रतिनिधि ही इस कथा के जजमान रहेंगे और उन्हीं की देखरेख में कथा होगी।  

सवाल के जवाब में कहा कि हमने संविधान और सनातन को लेकर जो कहा एकदम सरल शब्दों में कहा है। भारत देश जब तक हिंदू बाहुल्य है तभी तक धर्म निरपेक्ष है। इस अवसर पर जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज,अजीत सिंह,राज पांडेय,विनोद यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार