बरेली: विजय दिवस- वर्ष 1971 के वीरों की शहादत को किया सलाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। फीनिक्स यूनाइटेड में रविवार को वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। बता दें कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्ज्वलित की गयी विजय ज्योति देश के कई शहरों से होकर गुजरेगी। पहले चरण में यह बरेली और आसपास के शहरों में प्रवेश कर …

अमृत विचार, बरेली। फीनिक्स यूनाइटेड में रविवार को वर्ष 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। बता दें कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री द्वारा प्रज्ज्वलित की गयी विजय ज्योति देश के कई शहरों से होकर गुजरेगी। पहले चरण में यह बरेली और आसपास के शहरों में प्रवेश कर रही है। वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए रविवार को विजय ज्योति फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एक दिन के लिए स्थापित की गई।

इस मौके पर सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने कहा कि हमारे जवानों का साहस अत्यंत सराहनीय है जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते हैं। वर्ष 1971 का युद्ध भी किसी कीर्तिमान से कम नहीं। इस वर्ष उस ऐतिहासिक युद्ध की जीत के 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। प्रधानमंत्री द्वारा हमारे जवानों की शहादत के नाम प्रज्ज्वलित की गयी विजय ज्योति का हम स्वागत करते हैं। फीनिक्स यूनाइटेड अत्यंत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमें यह सुअवसर मिला।

एक दिवसीय विजय दिवस कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1971 के युद्ध का हिस्सा बना आर्मी बैंड भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुआ। इस मौके पर 1971 के युद्ध पर आधारित एक फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ ही कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही एक ‘इंटरनेशनल सिम्फनी बैंड’ (तीन अंतर्राष्ट्रीय महिला कलाकारों बैंड) ने फीनिक्स यूनाइटेड में एक लाइव इन्स्ट्रूमेन्टल संगीत का प्रदर्शन किया। इस गौरवशाली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्ष 1971 के युद्ध के वॉर वेटरन कर्नल यादव रहे।

उनके साथ कर्नल महानन और कर्नल कक्कड़ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, महिंद्रा ग्रुप के एमडी अनिल अग्रवाल और जीएम सीपी वर्मा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार