बाराबंकी: प्रेरक विद्यालय बनाने के लिये रूपरेखा तैयार करें शिक्षक- उप शिक्षा निदेशक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/ बाराबंकी, अमृत विचार। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समस्त प्रधानाध्यापकों की मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसका निर्देशन खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने किया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि उपशिक्षानिदेशक प्राचार्य जिला …

हैदरगढ़/ बाराबंकी, अमृत विचार। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर समस्त प्रधानाध्यापकों की मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों की प्राप्ति के सम्बंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसका निर्देशन खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने किया। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि उपशिक्षानिदेशक प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हिफजुर्ररहमान ने संबोधित करते हुये कहा कि सभी अध्यापक अपने-अपने विद्यालय को प्रेरक बनाने के लिये एक रूपरेखा तैयार करें। साथ ही आधारशिला माड्यूल, ध्यानाकर्षण माड्यूल व शिक्षण संग्रह पर भी प्रकाश डाला गया।

माड्यूल्स में दी गई शिक्षण विधियों का प्रयोग कक्षा शिक्षण के दौरान किस प्रकार से करना है इस पर विस्तार से समझाया गया। सभी शिक्षकों को इन माड्यूलो के माध्यम से प्रोफेशनल शिक्षक के रूप में विकसित होना है बच्चों के अभिभावकों से सेट टू रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करना, लर्निंग आउटकम परीक्षा में बच्चों के साथ प्रतिशत उपस्थिति, रिमेडियल टीचिंग, मोहल्ला पाठशाला सभी शिक्षकों ने उत्साह एवं दृढ़ निश्चय के साथ कहा कि समय सीमा के अंदर विकासखंड के प्रत्येक विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यों का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए कि हमें क्या करना है ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्रारंभ कार्य प्रारंभ होने का निर्णय शासन द्वारा लिया जा रहा है। शौचालय मल्टीपल हैंडवाश कंपोजिट ग्रांट के द्वारा समस्त कार्य पूर्ण करा लिए जाएं। कार्य पूर्ण करने वाले अध्यापक बधाई के पात्र है।

एआरपी सत्यधर द्विवेदी ने प्रेरणा मिशन, रामसागर ने टाइम एंड मोशन, रत्नेश यादव ने दीक्षा ऐप, एसआरपी डॉ अजय त्रिपाठी ने ध्यानाकर्षण मॉड्यूल, मदनमोहन वर्मा ने आधारशिला मॉड्यूल, रमेशचंद्र ने आईटीसी, आशीष त्रिवेदी ने शिक्षण संग्रह तथा देवीशंकर पांडेय ने प्रेरणा सूची पर अध्यापकों से चर्चा की।

समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से आशा देवी, प्रदीप मिश्र, विमला सिंह, अजया अवस्थी, रुद्रकांत, श्रवण शुक्ल, विवेक गुप्ता, भावना, निरुपमा रमाकांत, सुजीत, पंकज, धर्मेंद्र, अवधेश, सत्यदेव, अभिजीत श्रीवास्तव, वीरप्रताप, ओमप्रकाश, राहुल, मयंक सिंह, गोपीकृष्ण, प्रेमचंद, राजेश सरोज, इस्माइल, शैलेन्द्र सिंह, पुष्पा वर्मा  आदि लोग रहे।

संबंधित समाचार