बरेली: जिले के 2590 बेरोजगारों को मिला रोजगार
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण का असर युवा बेरोजगारों पर सबसे अधिक पड़ा है। ऐसे में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं का सहारा बने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के साथ देहरादून की कंपनी ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान करीब 15 दिन में 2590 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। कोरोना के बढ़ते …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमण का असर युवा बेरोजगारों पर सबसे अधिक पड़ा है। ऐसे में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं का सहारा बने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के साथ देहरादून की कंपनी ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इस दौरान करीब 15 दिन में 2590 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मार्च में लाकडाउन घोषित किया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। उसके बाद शासन के निर्देश पर ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन कराया गया। जिसमें करीब 2250 लोगों को घर बैठे रोजगार मिला था। पिछले दिनों देहरादून की एसएससीआई सिक्योरिटी कंपनी ने 400 सुरक्षाकर्मियों और 50 सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए नौकरी निकाली थी।
इसमें सुरक्षा कर्मी के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल पास तथा आयु सीमा 21 से 37 साल के बीच रखी गई। न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और 56 किलो वजन भी अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य था। वहीं, सुपरवाइजर के लिए के न्यूनतम योग्यता स्नातक पास और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी था।
21 से 35 साल की उम्र के प्रतियोगी ही भर्ती में शामिल हो सकते थे। इसके बाद जिले के सभी ब्लाक खंडों में लगे रोजगार मेले में 5044 लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया जिनमें 2590 लोगों का चयन किया गया। जल्द ही चयनित लोगों को कंपनी में काम करने का अवसर मिल जाएगा।
कहां कितनों को मिली नौकरी
ब्लॉक चयनित अभ्यर्थी
बहेड़ी 15
भदपुरा 74
भोजीपुरा 114
भुता 81
बिथरी 118
फरीदपुर 115
फतेहगंज पश्चिमी 135
आलमपुर जाफराबाद 263
क्यारा 128
मझगवां 405
मीरगंज 282
नवाबगंज 180
रामनगर 110
दमखोदा 220
शेरगढ़ 350
कोरोना काल में बरेली मंडल में 2590 लोगों को नौकरी दिलाई गई है। हमारी तरफ से ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी देने का प्रयास जारी है।- त्रिभुवन सिंह, सहायक निदेशक, सेवायोजन बरेली मंडल
