बरेली: एक बेटा दुबई में कर रहा नौकरी, दूसरे ने मारपीट कर घर से निकाला
अमृत विचार, बरेली। एक वृद्धा का बेटा दुबई में नौकरी कर रहा है। इसके बाद भी उसे खाने के लाले पड़े हुए हैं। वजह है कि उसके दूसरे बेटे ने पिता की मौत के बाद मकान पर कब्जा कर मां को मारपीट घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपनी बेटी के घर पर …
अमृत विचार, बरेली। एक वृद्धा का बेटा दुबई में नौकरी कर रहा है। इसके बाद भी उसे खाने के लाले पड़े हुए हैं। वजह है कि उसके दूसरे बेटे ने पिता की मौत के बाद मकान पर कब्जा कर मां को मारपीट घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपनी बेटी के घर पर रह रही है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचकर बेटे को गिरफ्तार करने की मांग की है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मौलानगर गुलाबराय स्कूल के पास रहने वाली किसवरी ने बताया कि उसके पति की 12 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके चार बेटे हैं जिनमें एक की मौत हो चुकी है जबकि सबसे छोटा बेटा दुबई में नौकरी करता है। उसके एक बेटे ने मकान पर कब्जा करके बड़े बेटे को भी घर से निकाल दिया है।
आरोप है कि वह उसे खाना भी नहीं देता है। उसके बाद से वह अपनी बेटी के घर पर रह रही है। आरोप है कि जब कभी वह घर जाती है तो मारपीट करके निकाल दिया जाता है। करीब तीन माह पहले पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि उसके बेटे और बेटे की पत्नी ने रविवार की शाम उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मां के साथ मारपीट की बात सुनकर छोटा बेटा भी दुबई से आ गया मगर मकान पर कब्जा करने वाला बेटा उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। महिला की शिकायत के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने प्रेमनगर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
