Lucknow News : 13 जुलाई को राजधानी आएंगे राजनाथ सिंह, KGMU दीक्षांत समारोह समेत कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सैनिक स्कूल में जनसभा और वार मेमोरियल पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

लखनऊ, अमृत विचार। केंद्रीय रक्षा मंत्री और राजधानी लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह रविवार (13 जुलाई) को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। इस दौरान वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के साथ ही उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सैनिक स्कूल स्थित वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री सुबह 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) जाएंगे, जहां सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के बाद राजनाथ सिंह 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 3:00 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उन्नाव रवाना होंगे, जहां वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस परियोजना से प्रदेश की आधारभूत संरचना और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री लखनऊ लौटेंगे और सरोजिनी नगर स्थित सैनिक स्कूल के वार मेमोरियल पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे से 5:45 बजे तक सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद रक्षा मंत्री शाम 6:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

रक्षा मंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • 10:35 बजे: लखनऊ एयरपोर्ट आगमन
  • 11:00–12:30 बजे: KGMU के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल
  • दोपहर: 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास
  • 3:00 बजे: ला मार्टिनियर हेलीपैड से उन्नाव रवाना
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
  • वार मेमोरियल, सैनिक स्कूल: शहीदों को श्रद्धांजलि
  • 4:30–5:45 बजे: सैनिक स्कूल में जनसभा
  • 6:00 बजे: नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

संबंधित समाचार