भगवान श्रीकृष्ण पर मौलाना जर्जिस के विवादित बोल पर भड़की हिंदू महासभा :पुलिस से की गिरफ्तारी की मांग 

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार : भगवान श्रीकृष्ण पर इस्लामिक स्कॉलर जर्जिस अंसारी ने अपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद उस पर बवाल मच गया। अंसारी ने झारखंड में एक धार्मिक मंच से बोलते हुए मौलाना जर्जिस ने बड़ा दावा किया, उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण असल में मुसलमान थे और वे नमाज़ पढ़ा करते थे।

मौलाना जर्जिस अंसारी के इस बयान के बाद हिंदू महासभा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये आपत्ति दर्ज करायी है, साथ ही पुलिस को तहरीर देकर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्तेदी ने हजरतगंज कोतवाली पहुंच कर मौलान के खिलाफ तहरीर दी है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि सनातन का अपमान लगातार हो रहा है। अभी तक हमारे धर्मग्रंथों के सिर्फ पन्ने ही जलाये जाते थे, अब तो हमारे अराध्य को ही मुसलमान कह दिया गया। यही वजह है कि हमलोगों को हजरतगंज कोतवाली आना पड़ा। हमारी मांग है कि मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। यदि ऐसा नहीं होगा तो हमलोग योगी जी और अखिलेश जी का आवास पर जाकर अपनी मांग रखेंगे।

अखिलेश यादव पर बोझ अधिक

शिशिर चतुर्वेदी ने अखिलेश यादव से इस मामले में उचित कदम उठाने को कहा है, उन्होंने कहा कि आजकर अखिलेश जी काफी व्यवस्त है, लेकिन उन्हें भगवान श्रीकृष्ण को नमाजी कहने वाले पर कुछ तो बोलना ही चाहिए।

संबंधित समाचार