अमेठी: राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने जैनम गंज सरकारी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया कि कोई भी किसान क्रय केंद्र से वापस न जाए। जो भी किसान क्रय केंद्र पर …

अमेठी। क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने जैनम गंज सरकारी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया कि कोई भी किसान क्रय केंद्र से वापस न जाए। जो भी किसान क्रय केंद्र पर धान लाए उनका धान खरीदा जाए।

उन्होंने किसानों के बैठने और जलपान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों और गांव का भ्रमण किया तथा आम जनता की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया।

बताते चलें हाल ही में राज्यमंत्री के प्रयास से क्षेत्र को चार पीपा का पुल भी मिला है। लगातार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करते हुए राज्य मंत्री आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण भी कर रहे हैं। राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा भारतीय जनता पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है।

इन दिनों धान की खरीद समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्रों पर की जा रही है। अगर किसी भी किसान को कोई समस्या है तो वह कह सकता है। इसी कड़ी में आज जैनम गंज सरकारी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

संबंधित समाचार