LIVECJP Protest: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे धरनास्थल... राहुल गांधी से की मुलाकात, CRPF और RAF की तैनाती
जंतर-मंतर पर जारी CJP आंदोलन के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रतिनिधिमंडल के बीच दो दौर की बातचीत हुई, लेकिन किसी भी मांग पर सरकार की ओर से आश्वासन नहीं मिला। वहीं, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से माफी मांगी और सोनम वांगचुक ने पेपर लीक पर संसद में चर्चा के आश्वासन तक अनशन जारी रखने की बात कही।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के बीच सोमवार को कई अहम घटनाक्रम सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और CJP प्रतिनिधियों के बीच दो चरणों में बैठक हुई, जिसमें आंदोलनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली से जुड़ी अपनी मांगें रखीं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार सरकार की ओर से किसी भी मांग पर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया।
बैठक के दौरान जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन देने को कहा। इसके बाद शाम करीब 4 बजे CJP प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने आंदोलन समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी से की बात
छात्रों पर हुई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास की ओर निकाले जा रहे प्रदर्शन मार्च के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनसे काफी देर तक बातचीत कर स्थिति को शांत करने व उन्हें मनाने का प्रयास किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक मामलों के विरोध में जारी है।
कांग्रेस के धरने के बीच पीएम आवास की सुरक्षा कड़ी, CRPF और RAF की तैनाती
प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री आवास के आसपास सीआरपीएफ (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए हैं।
जयराम रमेश की मांग- अमित शाह सदन में दें बयान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर पूरे मामले पर बयान दें और इस पर विस्तृत चर्चा कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 45 दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है और इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
इमरान मसूद का सरकार पर हमला, बोले- 'ये आर-पार की लड़ाई, पीएम हमसे मिलने क्यों नहीं आते?'
प्रधानमंत्री आवास के बाहर जारी कांग्रेस के धरने के बीच पार्टी सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह अब "आर-पार की लड़ाई" बन चुकी है और कांग्रेस अपनी बात रखकर ही रहेगी। मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि सांसद होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने क्यों नहीं आते।
जंतर-मंतर पर आज भी पहुंची भारी भीड़
NEET प्रदर्शन पर दिलजीत दोसांझ का समर्थन, बोले- छात्रों की मांगें सुनी जाएं, ऐसा व्यवहार उचित नहीं
6.png)
NEET प्रदर्शन पर रितेश-जेनेलिया के साथ बॉलीवुड का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज दबनी नहीं चाहिए
'चलो संसद' मार्च के बाद अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने छात्रों के समर्थन में बयान जारी किया। दोनों ने कहा कि देश के युवाओं की आवाज लोकतंत्र में बिना डर के सुनी जानी चाहिए।
महुआ मोइत्रा ने धर्मेंद्र प्रधान पर साधा निशाना
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "हो सकता है, बस हो सकता है कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा पत्र लिखना न आता हो। RSS तो बस दया याचिकाएं लिखना सिखाता है।" यह टिप्पणी मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच सामने आई है।
https://twitter.com/MahuaMoitra/status/2079426876511342660?s=20
घायल छात्रों से मिलने जाएंगे राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद मार्च के दौरान घायल हुए छात्रों से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन छात्रों का हालचाल जानेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।
सीजेपी प्रोटेस्ट हिंसा मामले में अभी तक 5 FIR दर्ज
20 जुलाई को सीजेपी प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन, पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन और दूसरे पुलिस स्टेशनों में पांच FIR दर्ज की हैं। इसके साथ ही अन्य पर भी FIR दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
