हरदोईः शराब के नशे में पति कर रहा था मारपीट, पत्नी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि…
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला विभूतिनगर में किराए के मकान में रहने वाले सांडी थाना क्षेत्र के मसूदपुर निवासी उमेश नशे का आदी था। वर्ष 2018 में हुए एक मामले में वह वांछित भी था। शराब के नशे में आए दिन उमेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात मारपीट के …
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला विभूतिनगर में किराए के मकान में रहने वाले सांडी थाना क्षेत्र के मसूदपुर निवासी उमेश नशे का आदी था। वर्ष 2018 में हुए एक मामले में वह वांछित भी था। शराब के नशे में आए दिन उमेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। सोमवार की रात मारपीट के दौरान पत्नी सुमन ने उमेश का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद सुमन ने शव के ऊपर रजाई डालकर आग लगा दी।
मंगलवार की सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। जिस पर मोहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर मामला संदिग्ध पाए जाने पर मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती पर सुमन ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार कर ली। जिसके बाद पुलिस ने सुमन को हिरासत में ले लिया।
