बाराबंकी: पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण, क्षेत्र के लोगों से मांगा सहयोग
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को असन्द्रा थाने का निरीक्षण कियाl इस दौरान उन्होंने जहां चौकीदारों को कंबल वितरित किए। वहीं बालिकाओं को पुरस्कार दिए l मंगलवार को शाम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डा. अरविंद चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पांडेय के साथ असन्द्रा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर का …
बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने मंगलवार को असन्द्रा थाने का निरीक्षण कियाl इस दौरान उन्होंने जहां चौकीदारों को कंबल वितरित किए। वहीं बालिकाओं को पुरस्कार दिए l
मंगलवार को शाम पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डा. अरविंद चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज पांडेय के साथ असन्द्रा थाने पहुंचे। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर मेस बैरक तथा मालखाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में मधुमक्खी पालन को भी देखा l उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक बैठक कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।
वहीं, थाना असन्द्रा थाने की दो बालिकाओं वैशाली मिश्रा तथा आन्या शुक्ला को ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया l इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट इंस्पेक्टर असन्द्रा शिवाकांत त्रिपाठी प्रधान समर बहादुर सिंह, रामकरन सिंह, हरिकिशोर तिवारी, मो अकील जैदी, भगवंत लाल रावत, रामू गुप्ता, डॉ पंकज गुप्ता तथा सौरभ शुक्ला आदि लोग रहे।
