बरेली के मुख्य चिकित्साधिकारी बने डा. सुधीर कुमार गर्ग
लखनऊ, अमृत विचार। बड़े स्तर पर मंगलवार को वरिष्ठ डाक्टरों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादलें में बरेली को नया सीएमओ मिल गया। बता दें कि अब डा. सुधीर कुमार गर्ग को बरेली का नया सीएमओ बनाया गया है। इसके पहले यह बरेली के जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात रहें। …
लखनऊ, अमृत विचार। बड़े स्तर पर मंगलवार को वरिष्ठ डाक्टरों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादलें में बरेली को नया सीएमओ मिल गया। बता दें कि अब डा. सुधीर कुमार गर्ग को बरेली का नया सीएमओ बनाया गया है।
इसके पहले यह बरेली के जिला क्षय रोग अधिकारी के पद पर तैनात रहें। डा. अजय कुमार सक्सेना को मुख्य चिकित्साधिकारी संभल बनाया गया है, इसके पहले यह अमरोहा में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहें। डा. अनिल कुमार को झांसी का सीएमओ बनाया गया। इसके पहले यह शामली के एसीएमओ के पद पर रहे।
वहीं डा. उषा सिंह अहिरवार को जालौन, डा. सुधाकर पांडेय को गोरखपुर, डा. संजीव यादव को रामपुर, डा. रविकांत को मथुरा, डा गोपाल को हरदोई और डा. विजय कुमार सिंह को बलरामपुर सीएमओ बनाया गया। बता दें कि डा. उषा इसके पहले बांदा में वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर जिला महिला चिकित्सालय में तैनात रहीं।
