Bareilly News : मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हवालात से माफी मांगते निकला

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

सब इंस्पेक्टर ने दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस से भी उलझने का आरोप

भोजीपुरा के घंघेरा पिपरिया रोड निवासी अनिल कुमार पर आरोप है कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस के साथ भी बदतमीजी का आरोप है। 

अमृत विचार : बरेली की भोजीपुरा पुलिस ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसकी अकड़ ढीली पड़ गई। आरोपी की हवालात से बाहर निकलने की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगते और गिड़गिड़ाते हुए देखा जा रहा है।

घटनाक्रम 31 जुलाई का है। भोजीपुरा के घंघेरा पिपरिया रोड निवासी अनिल कुमार पर आरोप है कि उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस के साथ भी बदतमीजी का आरोप है। 

भोजीपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

थाने लाकर उससे पूछताछ की। पुलिस ने हवालात के बाहर परेड कराई। इस वीडियो में अनिल कुमार हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगते देखा जा रहा है। सनद रहे कि आरोप पर पहले से तीन मुकदमें दर्ज हैं। 

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि सीएम को लेकर उसने ऐसी भाषा का इस्तेमाल क्यों किया? यह प्रश्न बना है। 

पुलिस से भिड़ने का आरोप 


आरोप है जब पुलिस अनिल कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह पुलिस से भिड़ गया और अभद्रता करने लगा। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। भोजीपुरा क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी है कि आखिर अनिल ने ऐसा क्यों किया? सीएम को लेकर उसके मन में द्वेष क्यों आया? 

संबंधित समाचार