बाराबंकी: भाकियू ने लगाये थानाध्यक्ष पर आरोप, निलंबन की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का बुधवार को गन्ना संस्थान पर धरने का तीसरा दिन रहा। बता दें कि इसे पहले यूनियन द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांगों को पूरा करने के लिए कहा गया था। वहीं, यूनियन का देवा थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा पर आरोप है कि वह क्षेत्रीय जनता …

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का बुधवार को गन्ना संस्थान पर धरने का तीसरा दिन रहा। बता दें कि इसे पहले यूनियन द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें मांगों को पूरा करने के लिए कहा गया था।

वहीं, यूनियन का देवा थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा पर आरोप है कि वह क्षेत्रीय जनता पर जुल्म और उत्पीड़न करते है।थानाध्यक्ष के अत्याचारों के खिलाफ लामबंद होकर जारी धरने में प्रकाश चन्द्र को निलंबित किये जाने की मांग की गई है। हालांकि भाकियू द्वारा भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

धरने में अयोध्या मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध रस्तोगी, जिला प्रवक्ता बलराम यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेलाल, जिलाध्यक्ष के.के. यादव उर्फ़ गुड्डू, नगर अध्यक्ष कलीम उर्फ़ मुनिया व सीतापुर जिलाध्यक्ष सचिन यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार