लखनऊ: कल सिटी बस के एमडी समेत रोडवेज अफसर होंगे सेवानिवृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 31 दिसंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक समेत रोडवेज के कई अफसर सेवानिवृत हो रहे है। इनमें लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल, परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) एसके दूबे, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियर के अलावा कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा का नाम शामिल …

लखनऊ, अमृत विचार। 31 दिसंबर को सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक समेत रोडवेज के कई अफसर सेवानिवृत हो रहे है। इनमें लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके मंडल, परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) एसके दूबे, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियर के अलावा कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एके झा का नाम शामिल हैं।

परिवहन निगम के एमडी धीरज साहू बताते है कि सीजीएम (प्रशासन) के खाली हो रहे पद को लेकर शासन को पूर्व में अवगत करा दिया गया है। वहीं सीजीएम (संचालन) के पद पर वरिष्ठता के आधार पर तैनाती की जाएगी। फिलहाल प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्रा को सीजीएम (संचालन) बनाने की चर्चा तेज है।

वहीं, क्षेत्रों में खाली हो रहे पदों पर जल्द ही क्षेत्रीय प्रबंधक की तैनात होंगे। नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त सचिव अजीत सिंह ने बताया कि सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी के सेवानिवृत होने पर लखनऊ क्षेत्र के आरएम पल्लव बोस अथवा सेवा प्रबंधक सत्यनारायण में से किसी एक को सिटी ट्रांसपोर्ट का चार्ज सौंपा जाएगा।

संबंधित समाचार