बरेली: शराब पीकर हंगामा करने वालों पर चलेगा पुलिस का डंडा
अमृत विचार, बरेली। नए साल में शराब पीकर हंगामा करने वाले हुड़दंगियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। इसके तहत जिले के सभी प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शहर और …
अमृत विचार, बरेली। नए साल में शराब पीकर हंगामा करने वाले हुड़दंगियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है। इसके तहत जिले के सभी प्रभारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। हंगामा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शहर और कस्बे के सथी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह शराब पीकर हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटें। इसके तहत जिले के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की जाएगी। साथ ही होटल, रोडवेज पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लोगों की तलाशी भी ली जाएगी।
सड़क किनारे खड़े होकर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ भी शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस दौरान कोविड की गाइडलाइन का भी पालन कराएगी। बिना परमिशन के होटल और बार में चल रही नए साल की पार्टी पर भी पुलिस की नजर बनी रहेगी।
शराबियों को दिलाई शपथ
जिला पुलिस ने बुधवार की रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया और उन्हें पकड़कर थाने चौकी लाया गया। जहां पुलिस ने उन्हें शपथ दिलाई की वह नए साल पर शराब नहीं नशे को छोड़ देंगे। वह लोग अब कभी शराब का सेवन नहीं करेंगे।
