मुरादाबाद: जून में आवंटित होंगे प्रधानमंत्री आवास,1744 परिवारों को इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। एमडीए द्वारा तीन साल पहले बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का सपना देख रहे 1744 परिवारों को आवंटन के लिए अब छ: महीने और इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को एमडीए उपाध्यक्ष ने आवंटित हुए परिवारों को जून तक मकान दिए जाने की जाने की बात कही है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर के लाकड़ी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। एमडीए द्वारा तीन साल पहले बनाए गए प्रधानमंत्री आवास का सपना देख रहे 1744 परिवारों को आवंटन के लिए अब छ: महीने और इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को एमडीए उपाध्यक्ष ने आवंटित हुए परिवारों को जून तक मकान दिए जाने की जाने की बात कही है।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने शहर के लाकड़ी फाजलपुर, ढक्का, शाहपुर तिगरी और सोनकपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराना शुरू किया था। इसके लिए प्राधिकरण ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों से इन आवासों के लिए आवेदन करने के लिए कहा गया था। इन आवासों के लिए काफी लोगों ने आवेदन किया, लेकिन 1744 लोगों को ही पीएम आवास के आवंटन के लिए पात्र माना गया था।

एमडीए द्वारा बनवाए जा रहे पीएम आवासों का निर्माण 31 दिसंबर 2020 तक पूरा होना था। लेकिन अब तक सिर्फ 80 प्रतिशत आवासों का ही निर्माण पूरा हो सका है। प्रधानमंत्री आवासों में सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी, पानी की पाइप लाइन का कार्य जलकल विभाग व विद्युतीकरण का कार्य बिजली विभाग को करना है, लेकिन बजट के अभाव में अभी तक यह काम पूरे नहीं हो पाए है। जिसके चलते शहर के 1744 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने मकान का इंतजार कर रहे है।

बुधवार को एमडीए के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया। एमडीए के अधिकरियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवासों में बिजली व पानी की पाइप लाइन का कार्य चल रहा है। नये साल के जून माह में इन आवासों को आवंटियों को दे दिया जायेंगे।

प्रधानमंत्री आवासों में बिजली, पानी व सड़क का कार्य शेष है। इसके लिए टेंडर करा दिए गए है। नये साल के अप्रैल माह में आवासों का निर्माण पूरा हो जायेगा। इसके बाद जून के महीने में प्रधानमंत्री आवासों के लिए जिन लोगों का आवंटन हुआ है, उनके आवास दे दिए जायेंगे। -यशु रुस्तगी, एमडीए उपाध्यक्ष

संबंधित समाचार