कौशाम्बी: दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में आज एक महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजुहा बाजार के सामने एक महिला अपनी करीब पांच और दस साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद …

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में आज एक महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजुहा बाजार के सामने एक महिला अपनी करीब पांच और दस साल की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पर कोतवाली प्रभारी विजय कुशवाहा मौके पर गये और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाये। उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि पुलिस उनकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार