किसान और पुलिस आए आमने-सामने, बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा में घुसे किसान, लाठीचार्ज
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के शाहजहांपुर में जारी किसान आंदोलन आज में आज हिसंक झड़प में तब्दील हो गया। किसान आंदोलन में शामिल गंगानगर से आये युवाओं ने हरियाणा पुलिस के सीमा पर लगाए गए बेरिकेड्स तोड़ दिए और जबरदस्ती सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा सीमा में ले गए। जिसके बाद हरियाणा पुलिस प्रशासन …
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के शाहजहांपुर में जारी किसान आंदोलन आज में आज हिसंक झड़प में तब्दील हो गया। किसान आंदोलन में शामिल गंगानगर से आये युवाओं ने हरियाणा पुलिस के सीमा पर लगाए गए बेरिकेड्स तोड़ दिए और जबरदस्ती सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा सीमा में ले गए। जिसके बाद हरियाणा पुलिस प्रशासन एवं किसान आंदोलनकारियों में झड़प हुई और पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया।
किसानों के द्वारा आज शांतिपूर्ण चल रहे किसान आंदोलन के दौरान कुछ युवाओं के द्वारा एकजुट होकर रणनीति बनाई गई और हरियाणा सीमा में जबरन बैरिकेड्स को तोड़कर दर्जनों ट्रैक्टरों को एक साथ हरियाणा की सीमा बॉर्डर में प्रवेश करा दिया। इसके बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई और ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और माहौल गरमा गया।
फिलहाल बातचीत का दौर चल रहा है और किसान नेताओं के द्वारा किसानों को शांति बनाए रखने की अपील माइक से की जा रही है। कुछ देर राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर अशांति ओर अफरा तफरी फैल गई। हरियाणा पुलिस ने 30-40 किसानो को बेरिकेड्स तोड़ने ओर राजकीय संपति को नुकसान पहुचाने के आरोप में हिरासत में लिया है।
