Kasganj News: अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे वाहन की टक्कर, तीन लोगों की मौत; 23 घायल
अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे वाहन की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जानें पूरी घटना और ताजा अपडेट।
यूपी के कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मोहनपुरा में तीर्थयात्रियों से भरे वाहन की लोडर ट्रक से आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
कासगंज/एटा। यूपी के कासगंज जिले में सोमवार एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहा सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में गांव कांतौर स्थित शिवा इंटर कॉलेज के सामने तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक वाहन की लोडर ट्रक से आमने-सामने टक्कर से हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 23 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वही गंभीर घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे सभी श्रद्धालु
बता दें कि हादसा सुबह करीब चार बजे कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मोहनपुरा गांव के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि राजस्थान के करौली जिले के एक ही परिवार के करीब 26 लोग पिकअप वाहन से सोरोंजी में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे। टक्कर में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों में 8 पुरुष, 8 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। सभी घायल लोगों को कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से 6 गंभीर घायलों को अलीगढ़ के एक उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज कांतोर के नजदीक हुआ हादसा
कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा, "परिवार अस्थि विसर्जन के लिए करौली से सोरोंजी जा रहा था। तभी शिव इंटर कॉलेज के सामने शाहजहाँपुर से पशु आहार लेकर जयपुर जा रहे ट्रक से पिकअप की सीधी भिड़ंत हो गई। पिकअप में 26 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।"
घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी
https://twitter.com/ANINewsUP/status/2094267664466419880/photo/1
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बता दें कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
