Bareilly News : शादी के 10 साल बाद पति बोला- 'बीवी पसंद नहीं, अब दूसरी शादी करूंगा', रोती रही पत्नी
मायकेवालों ने शौहर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, काउंसलिंग में रोती रही पत्नी, नहीं पसीजा शौहर
बरेली में शादी के 10 साल बाद एक पति ने अपनी पत्नी को नापसंद बताकर दूसरी शादी की जिद पकड़ ली है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
बरेली, अमृत विचार। शादी के 10 साल रिश्ते में ऐसा तूफान उठा कि शौहर बीवी को नापसंद बताकर दूसरी शादी की जिद पर अड़ा है। मामला सीबीगंज क्षेत्र का है। महिला के मायकेवालों ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया तो मामला काउंसलिंग के लिए पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा है।
काउंसलिंग के दौरान पत्नी गिड़गिड़ाती रही मगर शौहर नहीं पसीजा। कहता है कि पत्नी खुद को मेंटेन नहीं रखती। बूढ़ी सी दिखने लगी है, इसलिए दूसरी शादी करेगा। पुलिस के अनुसार, सीबीगंज की रहने वाली युवती की तरन्नुम की शादी दातागंज के इमरान के साथ दस साल पहले हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी भी है। पीड़िता का आरोप है कि पति चार पहिया गाड़ी लाने और मायके से 20 लाख लाने को दबाव बनाता था। विरोध पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत हुई मगर इमरान नहीं नहीं माना। परेशान होकर तरन्नुम के पिता पिता शौहर व ससुरालियों पर केस दर्ज करा दिया। काउंसलर हरिंदर कौर चड्डा ने बताया कि परामर्श केंद्र काउंसलिंग के बाद भी बात नहीं। अब पुलिस कार्रवाई होगी।
पत्नी मायकेवालों से बात करे, पति को पसंद नहीं
इज्जतनगर के गांव धौरेरा माफी की निवासी पिंकी की शादी जोगी नवादा के राजवीर से हुई। राजवीर डीजे का काम करता है। चार बच्चे हैं। पति का आरोप है कि पिंकी ने शादी के बाद भी मायके वालों के ज्यादा संपर्क में रहती है। वहीं, पिंकी का आरोप है कि पति 10 मई को बहाने से उसे मायके घर छोड़ गया और उसके सास ने थाने में उसके खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रविवार को परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई तो महिला व ससुराली आपस में उलझ गए। पति बोला, पिंकी अगर मायके वालों से रिश्ता रखेगी तो बात नहीं बनेगी। बाद में मामला निपट गया। काउंसलर सादिया व कमलेश ठाकुर ने बताया कि पिंकी और राजवीर से मामले में सुलह के कागज पर साइन कराकर फाइल को क्लोज कर दी गई है।
ये भी पढ़ें - शरीर में बार-बार हो रही थकान को न करें नजरअंदाज, हो सकती है Vitamin B-12 की कमी; जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा
