दिल्ली में 3 साल की बच्ची से हैवानियत, कश्मीरी गेट पर निर्भया जैसी वारदात; AAP नेता का सरकार पर निशाना
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में 3 साल की मासूम से हैवानियत का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सियासत गरमा गई है और आप नेता ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में एक निजी स्कूल की तीन वर्षीय नर्सरी छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल बस चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना 19 अगस्त को तब सामने आई जब बच्ची के परिवार ने उसके निजी अंगों पर चोट के निशान देखे।
मां के पूछने पर 'बुरे अंकल' के बारे में बताया
पूछताछ करने पर बच्ची ने अपनी मां को स्कूल के एक "बुरे अंकल" के बारे में बताया जो उसे चॉकलेट दिया करता था। पर बच्ची ने आरोपी का नाम नहीं बता पाई। जिसके बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इस सारे प्रकरण की सूचना पुलिस को दी गई। 24 अगस्त को बच्ची को स्कूल की तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए, जिसके दौरान उसने आरोपी की पहचान की।
इस घटना को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को स्कूल परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
स्कूल में पीछा कर चार बार किया उत्पीड़न
जांच में सामने आया कि आरोपी करीब आठ महीने से स्कूल बस चला रहा था और कथित तौर पर बच्ची का पीछा करते हुए बाथरूम तक गया, जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि बच्ची का चार बार उत्पीड़न किया गया था।
आरोपी के मोबाइल में छोटे बच्चो को चॉकलेट देते कई वीडियो
आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है, जिसमे वह छोटे बच्चों को चॉकलेट देते उसके वीडियो बरामद हुए हैं। स्कूल परिसर के सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है।
कश्मीरी गेट इलाके में निर्भया जैसा मामला
बता दें कि दिल्ली के एक और इलाके में निर्भया जैसा मामला सामने आये है यहाँ कश्मीरी गेट इलाके में खाली स्लीपर बस के अंदर 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दरिंदगी हुई। गैंगरेप में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है जिसमे मुख्य रूप से ड्राइवर और कंडक्टर है। वही अब इस मामले में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 'उदासीन और संवेदनहीन' का आरोप लगाया है। उन्होंने 'एक्स' पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि "महिला मुख्यमंत्री के शासन में (दिल्ली) 'चाइल्ड रेप कैपिटल' बनी।
चाइल्ड कैपिटल बनती जा रही राजधानी
कल की खबर प्ले स्कूल में तीन साल के बच्चे का यौन उत्पीड़न हुआ। आज की खबर तीन साल की बच्ची का उसकी स्कूल वैन के चालक ने यौन उत्पीड़न किया। एक और खबर - चलती बस में बस कर्मियों द्वारा 15 साल की लड़की से दुष्कर्म। मैं यह नहीं कह रहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बच्चों से दुष्कर्म किया है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर उनकी प्रतिक्रिया बेहद संवेदनहीन और उदासीन रही है।"
'आप' नेता ने मुख्यमंत्री पर जनकपुरी के एक निजी स्कूल में हेड क्लर्क द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का शिकार हुई तीन साल की बच्ची के माता-पिता से मुलाकात न करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि गुप्ता ने कभी भी आरोपी का पक्ष लेने के लिए स्कूल प्रबंधन को आड़े हाथों नहीं लिया।
भाजपा बेशर्म इन्फ्लुएंसर को दे रही बढ़ावा
भारद्वाज ने पोस्ट में कहा, "जांच रिपोर्ट में स्कूल प्रबंधन द्वारा पॉक्सो के नियमों के गंभीर उल्लंघन का खुलासा होने के बावजूद उनकी सरकार और उनके मंत्री आशीष सूद ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। भाजपा बेशर्म इन्फ्लुएंसर के एक समूह को बढ़ावा दे रही है जो इन बलात्कारियों के पक्ष में सोशल मीडिया अभियान चलाएंगे।
